28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महासमुंद

पुलिस ने पकड़ा 55 लाख का गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद. कोमाखान व बसना पुलिस ने बार्डर पर ५५ लाख रुपए का गांजा पकड़ा। पकड़े गए तस्करों ने ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में प्लानिंग की थी। वाहनों की जांच के दौरान २२० किलो गांजा के साथ तीन तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एक आरोपी पहले भी गांजा तस्करी में पकड़ा जा चुका है।

Google source verification

महासमुंद. कोमाखान व बसना पुलिस ने बार्डर पर ५५ लाख रुपए का गांजा पकड़ा। पकड़े गए तस्करों ने ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में प्लानिंग की थी। वाहनों की जांच के दौरान २२० किलो गांजा के साथ तीन तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एक आरोपी पहले भी गांजा तस्करी में पकड़ा जा चुका है।
टेमरीनाका में कोमाखान की पुलिस २३ मई को वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान खरियार रोड(ओडिशा) की तरफ से एक कार क्रमांक सीजी ०६ एम १०० आती दिखी। पुलिस ने कार को रोका। कार में दो लोग सवार थे। दोनों ने अपना नाम राजेश रात्रे पिता स्व. संतोष रात्रे (34) निवासी खपरीडीह खरोरा रायपुर और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश सोनवानी पिता रामलाल सोनवानी (29) निवासी पण्डरी रायपुर का होना बताया। कमलेशन सोनवानी पहले भी गांजा तस्करी में पकड़ा जा चुका है। दोनों से ओडिशा आने का कारण पूछने पर गोलमोल जवाब देने लगे। जवाबों में असमानता पाए जाने पर वाहनों की तलाशी ली गई। कार की डिक्की में चार प्लास्टिक की बोरी मिली। उसमें 120 किलो ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजा की कीमत ३० लाख रुपए, कार 150000 रुपए नकदी रकम 1500 रुपए जब्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर ओडिशा से लाना और रायपुर छत्तीसगढ़ ले जाना बताया।

बसना पुलिस ने ग्राम परसकोल चौक पदमपुर रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान कार क्रमांक सीजी 19 बीजे 2391 को रोका। कार में एक व्यक्ति सवार था। उसने अपना नाम हरि सिंह अगरिया पिता बिन्टू अगरिया (26) निवासी ग्राम गांगपुर थाना गौरेला जिला गौरेला पेण्ड्रा हाल ग्राम गोधन थाना जैतहरी जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश का निवासी होना बताया। कार की पीछे की डिक्की १०० किलो ५०० ग्राज गांजा मिला। जिसकी कीमत 2512500 रुपए आंकी गई। आरोपी ने ओडिशा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश ले जाना बताया।