उपचुनाव पर सपा नेता राम गोपाल बोले- चुनाव एकतरफा होगा, भाजपा अपनी जमानत बचाने का इंतजाम कर ले
UP By-Election:यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच सपा नेता रामगोपाल यादव ने भाजपा पर तंज कसा है।
UP By-Election: उत्तर प्रदेश उपचुनाव पर सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा, “एकतरफा चुनाव होगा। समाजवादी पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी। भाजपा अपनी ज़मानत बचाने का इंतजाम कर ले…भाजपा लोकसभा में भी 80 में से 80 सीटों का दावा कर रही थी।”