मंदसौर.
जिले के भानपुरा में संधारा में किसान की मौत ओर मणिपुर हिंसा व महिला उत्पीडऩ को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता शहर में सडक़ो पर उतर आए। गांधीचौराहें पर कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के पुतले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंके। पुलिस व कार्यकर्ताओं में पुतलें को लेकर छिना-झपटी चलती रही तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस को झकाते हुए ४-४ पुतले प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के फूंक दिए। इस दौरान फायर फायटर से पानी की बोछार करवाते हुए पुतले की आगे बुझाने से लेकर कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की गई। एक घंटे तक कांग्रेस का यह प्रदर्शन चलता रहा। इस दौरान सभी कार्यकर्ता पानी में भीग गए।
महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, संधारा की गलियां सूनी है, शिवराज सरकार किसान की खूनी है। मोदी शिवराज डरते है, पुलिस को आगे करते है। महिलाओं की सुरक्षा कर न सके वो सरकार निकम्मी है जैसे सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकिया। शहर ब्लॉक कांग्रेस ने मणिपुर की घटना व संधारा भानपुरा में किसान की आत्महत्या मामले में प्रधानमंत्री व मध्यप्रदेश का पुतला दहन करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेजनों ने भाग लेकर आक्रोश व्यक्त किए। दोनों घटनाओं को मानवता को शर्मशार करने वाली बताया। इस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की गई।