10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा
VIDEO पाकिस्तान का फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे
Play video

VIDEO पाकिस्तान का फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतला दहन किया गया।

Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Jan 05, 2018

मथुरा। पाकिस्तान द्वारा कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां के साथ किए गए दुर्व्यवहार से लोगों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मथुरा में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। विकास बाजार में पाकिस्तान का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

पाकिस्तान आंतकवादी देश है

पाकिस्तान द्वारा कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ किये गए दुर्व्यवहार से नाराज होकर भारत तिब्बत सहयोग मंच के बैनर तले पाकिस्तान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतला दहन किया गया। विकास मार्केट से लेकर होली गेट तक जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जाहिर किया।


भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर लेखराज सिंह ने कहा कि कुलभूषण की पत्नी और मां के साथ जो व्यवहार किया है उससे पूरे देश में आक्रोश है। पाकिस्तान आंतकवादी देश है, उसे सबक सिखाया जाना चाहिए।