मेरठ। मेरठ पुलिस ने तीन ऐसे शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया हैं जो अब तक करीब 500 से अधिक लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इन तीनों लुटेरों का देहात और शहर में जबरदस्त आतंक था। ये लुटेरे बाइक पर तेजी से आते थे और लूट की घटनाओं को अंजाम देकर गायब हो जाते थे। कई बार तो एक ही थाना क्षेत्र में कई-कई घटनाओं को एक साथ अंजाम दिया। मेरठ पुलिस ही नहीं लोगों के लिए भी ये आतंक थे। सीओ कोतवाली के निर्देशन में बाइक सवार लुटेरों की पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था। मेरठ थाना लिसाड़ी गेट की पुलिस चेकिंग अभियान में जुटी थी। इसी दौरान सौ फुटा रोड फतेहउल्लापुर फातिमा तिराहे के पास से एक बाइक पर तीन युवक तेजी से निकले। पुलिस पार्टी इनके पीछे लग गई। इन तीनों की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में इन तीनों युवकों ने अपना नाम शौकत निवासी खतौली मुजफ्फरनगर, समीर निवासी सुहैल गार्डन लिसाडी गेट मेरठ और इमरान निवासी खतौली मुजफ्फरनगर बताए हैं। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि ये लोग दूसरे शहर में जाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे और इसके बाद अपने शहर में चले जाते थे। इनके पास से 10 मोबाइल दो चेन और तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए लुटरों पर कई दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App