6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर
अमित शाह का आगमन, टिकट के दावदारों की बढ़ी बेचैनी, कर सकते हैं 2019 लोकसभा कैडिंडेट की घोषणा
Play video

अमित शाह का आगमन, टिकट के दावदारों की बढ़ी बेचैनी, कर सकते हैं 2019 लोकसभा कैडिंडेट की घोषणा

अमित शाह का आगमन, टिकट के दावदारों की बढ़ी बेचैनी,

Google source verification

मिर्ज़ापुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 4 जुलाई को विंध्याचल स्थित अभिनव होटल में प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। जहां 2019 के कैंडिडेट को लेकर मंथन होगा औऱ नाम की लिस्ट तैयार होगी, जिसकी घोषमा अमित शाह कर सकते हैं। जिससे दावेदारों में बेचैनी बढ़ गई है।

बैठक को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला स्तरीय भाजपा पदाधिकारी मीटिंग कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं, वहीं होटल और उसके आसपास भी तैयारी अंतिम चरण में है। विंध्याचल में 4 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें वह भाजपा संगठन के तीन क्षेत्र काशी, अवध और गोरक्ष प्रांत के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों का समीक्षा बैठक करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 11:25 पर वाराणसी से चल कर विंध्याचल पहुंचने का कार्यक्रम है। वह हेलीकाप्टर से वाराणसी से चल कर अष्टभुजा हेलीपैड पहुचेंगे। वहां से 11.30 बजे से 11.50 बजे तक वह मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद वह 12 बजे अभिनव होटल पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे बैठक के बाद दोपहर 1.35 बजे वह पास के ही होटल संदीप इंटरनेशनल में भोजन और विश्राम करेंगे। इसके बाद दूसरे सत्र की बैठक में भाग लेंगे भाजपा अध्यक्ष शाम 5:00 बजे हेलीकॉप्टर से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश