मिर्जापुर. विंध्याचल थाना क्षेत्र के गजिया में हुए मकबूल हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपी अभियुक्त गुलाम वारिस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या आपसी रंजिश में की गयी थी।
पुलिस के अनुसार विंध्याचल पुलिस ने मुखबिरों कि सूचना पर मकबूल हत्या कांड में आरोपी फरार गुलाम वारिश को शास्त्री ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने पूछताछ किया तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किये गए तमंचे को भी बरामद किया। तमंचा उसके घर के पास स्थित शान मोहम्मद के कच्चे मकान के पास कपड़े में लपेट कर जमीन में छुपा कर रखा गया था। पुलिस ने तमंचे से एक कारतूस भी बरामद किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि 11 जनवरी 2018 को विंध्याचल थाना क्षेत्र के गजिया मुहल्ले में गुलाम वारिस ने आपसी विवाद में मुहल्ले के रहने वाले मकबूल अहमद के सीने में गोली मार दी थी। जिसकी जिला अस्पताल पहुचने से पहले ही मौत हो गयी। मृतक मकबूल के परिजनों के अनुसार गुलाम वारिस ने झगड़े के बीच मकबूल अहमद की मां को पीट दिया था, जिसकी शिकायत ले कर जब मकबूल गुलाम वारिस के घर पहुंचा तो उसने मकबूल को गोली मार कर हत्या कर दिया। थाना प्रभारी विंध्याचल अशोक कुमार सिंह सहित उनकी टीम ने घटना के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
BY- SURESH SINGH