4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिर्जापुर
UP Board Exam 2018 : नकल माफिया का खौफ, पेड़ पर लगा दिया सीसीटीवी
Play video

UP Board Exam 2018 : नकल माफिया का खौफ, पेड़ पर लगा दिया सीसीटीवी

UP Board 2018 : सीसीटीवी की निगरानी में हो रही हैं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, लेकिन पेड़ पर सीसीटीवी लगाने का यह नया मामला है
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Abhishek Srivastava

•

Updated: 8 Feb 2018, 6:01 PM IST

सुरेश कुमार सिंह

मिर्ज़ापुर. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। लेकिन इस बार खास यह है कि परीक्षाएं सीसीटीवी की जद में हो रही हैं। मिर्जापुर में एक स्कूल में नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए पेड़ तक पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं, जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।
विंध्याचल स्थित विंध्य विद्यापीठ इंटर कालेज में बनाये गए परीक्षा केंद्र पर तो नकल रोकने के लिए क्लास रूम के साथ-साथ कैम्पस में लगे पेड़ पर भी सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है। परीक्षा में नकल को रोकने के लिए पेड़ पर सीसीटीवी कैमरा लगा कर स्कूल कैम्पस की निगरानी की जा रही है, ताकि परीक्षा के दौरान कोई बाहरी व्यक्ति परीक्षा केंद्र पर प्रवेश न कर सके। स्कूल के आसपास कि गतिविधि की निगरानी पेड़ पर लगे कैमरे से खुद स्कूल प्रिंसिपल इसकी निगरानी करती हैं। पेड़ पर कैमरे लगाने पर स्कूल के प्रिंसिपल रघुराज सिंह का कहना है कि शासन कि मंशा के अनुरूप नकल रोकने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। स्कूल के क्लास रूम में जहाँ कॉपी रखी जाएगी, वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही नकल की रोकथाम के लिए पेड़ पर भी सीसीटीवी कैमरा को लगवा दिया गया है, ताकि स्कूल में आने जाने वालों पर नजर रखी जा सके।