25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
वीडियो वायरल: मुंबई में आत्महत्या के लिए रेलवे ट्रैक पर जा लेटा एक व्यक्ति, लोगों ने ऐसे बचाई जान
Play video

वीडियो वायरल: मुंबई में आत्महत्या के लिए रेलवे ट्रैक पर जा लेटा एक व्यक्ति, लोगों ने ऐसे बचाई जान

मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर जा लेटा।
Google source verification

•

image

Kiran Rautela

•

Jul 31, 2018

मुंबई। मुंबई में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और कुछ यात्रियों ने अपनी सूझ-बूझ से एक शख्स को मरने से बचा लिया। मामला मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन का है, जहां एक व्यक्ति आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर जा लेटा। उसकी इस हरकत को देखकर वहां पर उपस्थित आरपीएफ के जवानों और यात्रियों ने अपनी तत्परता दिखाते हुए उसे ट्रैक से उठाया और मरने से बचाया।

इस घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद लोगों ने मदद करने वाले आरपीएफ के जवानों और यात्रियों की खूब प्रसंशा की। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि स्टेशन पर दोनों तरफ प्लैटफॉर्म पर कुछ लोग खड़े हैं। इस बीच अचानक एक व्यक्ति प्लैटफॉर्म से उतरता है और नीचे रेलवे ट्रैक पर जा लेटता है। देखें वीडियो-