29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
कर्नाटक में चुनाव से पहले 11 करोड़ रुपये जब्त, वीडियो वायरल
Play video

कर्नाटक में चुनाव से पहले 11 करोड़ रुपये जब्त, वीडियो वायरल

कर्नाटक में एक गाड़ी से पैसे जब्त होने की एक वीडियो वायरल हो रही है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kiran Rautela

•

Updated: 1 May 2018, 3:10 PM IST

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सारी पार्टियों ने चुनाव के लिए अपनी कसर कस ली है। वहीं कर्नाटक में एक गाड़ी से पैसे जब्त होने की एक वीडियो वायरल हो रही है।

कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को एक कार से बड़ी मात्रा में पैसे जब्त किए हैं। मामला नेलमंगलला का बताया जा रहा है। पुलिस ने बेंगलुरू से शिवमोगा जा रही एक कार से ग्यारह करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं।

पैसे जब्त करने के तुरंत बाद पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और पूछताछ जारी है। बता दें कि आगामी 12 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने हैं और 15 मई को चुनाव का रिजल्ट आएगा। ऐसे में पैसों की इतनी बड़ी खेप जब्त होना, एक बड़ी बात है।