VIDEO: जानिए आखिर क्या है विनय दुबे का बांद्रा के मजदूरों से कनेक्शन
नई दिल्ली। मुंबई के बांद्रा ( Bandra ) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर सड़कों पर इकट्ठा हो गए। ये मजदूर लॉकडाउन ( Lockdown ) के बढ़ाए जाने की वजह से भड़े हुए थे। मजदूरों को भड़काने के मामले में विनय दुबे ( Vinay Dube ) नाम के एक शख्स का नाम सामने आ रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि उसके द्वारा सोशल मीडिया पर लिखे संदेशों के चलते ही मंगलवार को भीड़ जुटी और कई तरह की अफवाह फैलती चली गई।