24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
कोलकाता के लेकटाउन में भीषण आग, दमकल की दस गाडिय़ों ने किया नियंत्रण में
Play video

कोलकाता के लेकटाउन में भीषण आग, दमकल की दस गाडिय़ों ने किया नियंत्रण में

महानगर कोलकाता के उपनगर लेकटाउन में रविवार की शाम भीषण आग लग गई। बांगुर एवेन्यू ऑटो स्टैंड के विपरीत पेट्रोल पंप के पास बहुमंजिली इमारत में लगी आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Paritosh Dubey

•

Updated: 30 Apr 2023, 9:58 PM IST


महानगर कोलकाता के उपनगर लेकटाउन में रविवार की शाम भीषण आग लग गई। बांगुर एवेन्यू ऑटो स्टैंड के विपरीत पेट्रोल पंप के पास बहुमंजिली इमारत में लगी आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। अग्रिकांड की सूचना पाकर एक के बाद एक करके दमकल के दस इंजनों के साथ विभागीय कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल मंत्री सुजीत बोस ने भी मोर्चा संभाल लिया। घंटों की मशक् कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिस बहुमंजिली इमारत में आग लगी थी उसमें आवासीय फ्लैट भी हैं। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
मौके पर पहुंचे दमकल मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि सेकेंड फ्लोर पर गोदाम था। उसकी वैधता पर सवाल उठ रहे हैं। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ की मौजूदगी का पता चला है। दमकल कर्मियों ने तत्परता से काम किया। आग नियंत्रित कर ली गई है। कूलिंग प्रोसेस का काम जारी है।