हैदराबाद। गणेश चतुर्थी और फिर दुर्गा पूजा पर हुए मूर्ति विसर्जन की वजह से हैदराबाद की हुसैन सागर झील प्रदूषित हो गई है। यही कारण है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने प्रदूषण की रोकथाम क लिए त्यौहार के बाद झील की सफाई करने के लिए एक विशेष दुर्गा पूजा कार्य दल का गठन किया है। आपको बत दें कि त्यौहार के बाद मूर्तियों का विसर्जन इसी झील में होता है। हजारों की संख्या में मूर्ति विर्सजन होने के कारण झील का पानी जहरीला होता जा रहा है। पानी पर पेंट और रंगों का प्रभाव साफ देखा जा सकता है। यही नहीं झील में पानी के ऑक्सीजन का स्तर भी गिरा है।