24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Video: चोट की वजह से बाहर हुईं सानिया नए साल का कर रहीं Swag से स्वागत
Play video

Video: चोट की वजह से बाहर हुईं सानिया नए साल का कर रहीं Swag से स्वागत

वीडियो में वो टाइगर जिंदा है मूवी के गाने से 'स्वैग के करेंगे सबका स्वागत' पर डांस कर रही हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 31 Dec 2017, 12:47 PM IST

नई दिल्ली। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अगले साल होने वाले आस्ट्रेलिया ओपन में घुटने की चोट की वजह से बाहर हो चुकी हैं। अब सोनिया अपने पति शोएब के साथ दुबई में हैं। सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में वो टाइगर जिंदा है मूवी के गाने से ‘स्वैग के करेंगे सबका स्वागत’ पर डांस कर रही हैं।

चलने में सक्षम पर नहीं खेल सकती हैं टेनिस
सानिया ने कुछ दिन पहले कहा था कि मुझे घुटने में ऐसी जगह चोट लगी है, जिसे जम्पर्स नी कहते हैं। इसमें बहुत दर्द होता है। मैं चलने में तो सक्षम हूं, लेकिन खेलने में सक्षम नहीं हूं। यह सबसे बड़ी समस्या है। मैंने जब पिछले कुछ माह में अपने चिकित्सकों से बात की थी, तो उन्होंने मुझे कुछ माह के आराम की सलाह दी थी। इसके बाद देखते हैं कि सर्जरी या इंजेक्शन के बाद देखतें कि क्या होता है? सानिया ने कहा कि मैं इस बारे में आपको स्पष्ट नहीं बता पाऊंगी, लेकिन निश्चित तौर पर मैं अगले साल आस्ट्रेलिया ओपन में हिस्सा नहीं ले पाऊंगी। सानिया ने कहा कि उन्हें टेनिस कोर्ट में वापसी करने में समय लगेगा। उन्होंने आशा जताई है कि वह अगले साल राष्ट्रमंडल खेलों (चार अप्रैल से 15 अप्रैल तक) और एशियाई खेलों (18 अगस्त से दो सितम्बर) में हिस्सा ले पाएंगी।