
नई दिल्ली। केरल, महाराष्ट्र व ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। 150 से ज्यादा गांव का संपर्क अभी भी टूट गया है। कोल्हापुर और सतारा जिलों में हालात बद से बदतर हो चले हैं। हजारों लोग अभी भी पानी में फंसे हैं। हालांकि एनडीआरएफ की टीम अब तक 3500 लोगों का रेस्क्यू कर चुकी है। अकेले सांगली में बचाव दल की एक नाव डूबने से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।