27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्‍व की अन्‍य खबरें
दो बंधकों को रिहा कराने में सफल रही पेरिस पुलिस, संदिग्‍ध हमलावर गिरफ्तार
Play video

दो बंधकों को रिहा कराने में सफल रही पेरिस पुलिस, संदिग्‍ध हमलावर गिरफ्तार

सेंट्रल पेरिस में एक भवन में बंधक बनाए गए लोगों को पेरिस पुलिस ने रिहा करा लिया है।
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Jun 13, 2018


पेरिस। सेंट्रल पेरिस के एक भवन को कुछ हमलावरों ने अपने कब्‍जे में लेकर दो लोगों को बंधक बना लिया। इस बात की सूचना मिलते ही फ्रांस के भीड़भाड़ वाले इस इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्‍थानीय पुलिस ने भवन को चारों तरफ से घेर लिया। इस घटना के बारे में फ्रांस के गृहमंत्री ने बताया कि सेंट्रल पेरिस के एक भवन में कुछ संदिग्‍धों ने दो लोगों को बंधक बना लिया। पुलिस ने इस मामले में तत्‍काल और सतर्कता से कार्रवाई करते हुए चार घंटे में बंधकों को रिहा करा लिया है। स्‍थानीय पुलिस अधिकारी गेरार्ड कोलोंब ने बताया कि संदिग्‍धों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि अभी तक की जांच में आतंकी घटना होने के संकेत नहीं मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने संदिग्‍ध आरोपी के बारे में जरूरी जानकारी मुहैया नहीं कराई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। फिलहाल इस बारे में और कुछ नहीं कहा जा सकता है।