5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्‍व की अन्‍य खबरें
ट्रंप-किम की मुलाकात से पहले ये वीडियो हुआ वायरल, तानाशाह ने इस अंदाज में दी डोनाल्ड को धमकी…
Play video

ट्रंप-किम की मुलाकात से पहले ये वीडियो हुआ वायरल, तानाशाह ने इस अंदाज में दी डोनाल्ड को धमकी…

ट्रंप-किम की मुलाकात से पहले वायरल हुआ एक वीडियो। तानाशाह का हमशक्ल अमरीकी राष्ट्रपति को नहीं आने पर दे रहा धमकी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 1 Jun 2018, 1:55 PM IST

नई दिल्ली। दुनियाभर की नजरें इन दिनों अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की मुलाकात पर टिकी हैं। दरअसल 12 जून को सिंगापुर में दोनों की मुलाकात प्रस्तावित है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस मुलाकात पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाले वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में किम जोंग उन ने अपने चीर परिचित अंदाज में डोनाल्ड ट्रंप को धमकी दी है। दरअसल किम जोंग उन सिंगापुर पहुंच चुके हैं और उन्होंने यहां पहुंचकर ट्रंप को सही समय पर पहुंचने के लिए आमंत्रित किया है। तानाशाह के मुताबिक ट्रंप अपने वायदे पर खरे नहीं उतरे तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

अभिनेता ने किया मजाक
आपको बता दें कि इस वीडियो में नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन नहीं बल्कि हावर्ड एक अभिनेता है जो काफी हद तक किम जोंग की तरह दिखता है। वीडियो में ये शख्स किम जोंग बनकर डोनाल्ड ट्रंप को कह रहा है कि मैं सिंगापुर पहुंच चुका हूं…तुम भी जल्दी आओ…मैं किसी भी तरह के बहाने नहीं सुनूंगा…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इंटरनेट पर अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग काफी कमेंट भी दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तरह ये शख्स सिंगापुर के प्रमुख स्थलों पर घूम रहा है। इस दौरान यहां मौजूद लोग इसके साथ अपनी फोटो भी खिंचवा रहे हैं और हाथ भी मिला रहे हैं।