26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादाबाद
VIDEO: ट्रायल के लिए मुरादाबाद पहुंची देश की पहली मेक इन इंडिया T18 ट्रेन, जानिए क्या-क्या है खासियत
Play video

VIDEO: ट्रायल के लिए मुरादाबाद पहुंची देश की पहली मेक इन इंडिया T18 ट्रेन, जानिए क्या-क्या है खासियत

सबसे तेज चलने वाली अत्याधुनिक T 18 ट्रेन ट्रायल के लिए मुरादाबाद पहुंच गई है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 17 Nov 2018, 2:09 PM IST

मुरादाबाद: आखिरकार वो समय आ ही गया जिसको सभी को बेसब्री से इन्तजा था। जी हां देश की सबसे तेज चलने वाली अत्याधुनिक T 18 ट्रेन ट्रायल के लिए आज मुरादाबाद पहुंच गई है। रविवार को सुबह अब जल्द ही इसे पहले ट्रायल के लिए रवाना किया जाएगा। जिसके लिए आरडीएसओ की टीम मुरादाबाद पहुंच गई। तकनीकी परीक्षण के बाद ट्रेन को ट्रैक पर उतारा जाएगा। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि ट्रायल की सभी तैयारियां पूरी कर लीं गयीं हैं।



मेक इन इंडिया है ट्रेन

यहां बता दें कि टी-18 देश की अत्याधुनिक ट्रेन में शुमार है जिसे मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया है। इसके देश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रायल होंगे। इस ट्रेन को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) में तैयार किया गया है। टी-18 फिलहाल रेलवे के शोध संस्थान RDSO के अधीन है और आरडीएसओ के अधिकारी ही आधुनिक मशीनों व तकनीक के माध्यम से इस गाड़ी का परीक्षण करेंगे। ट्रेन स्थानीय कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप में खड़ी कर दी गयी है। जिसकी सुरक्षा के लिए आरपीएफ व रेल कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।