मुजफ़्फरनगर । जिले के जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में शादी के बाद दो दिन के लिए घर आई बहन की रविवार रात कलियुगी भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वही घर से लेकर गांव तक कोहराम मच गय। बताया जा रहा है कि आरोपी कलयुगी भाई बहन के शादी करने से नाराज था। जिसके चलते उसने उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया।