26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरनगर
VIDEO: चंद्रशेखर ने किया मायावती के समर्थन में ये बड़ा एेलान
Play video

VIDEO: चंद्रशेखर ने किया मायावती के समर्थन में ये बड़ा एेलान

अगले लोक सभा चुनाव में भाजपा को हराने का आह्वान किया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 18 Nov 2018, 3:52 PM IST

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर पहुंचे भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण ने जहां 2 अप्रैल को एससी एसटी आरक्षण के मुद्दे पर हुए आंदोलन में मारे गए युवक के परिजनों के मुलाकात की, वहीं अनुसूचित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए बड़ा एेलान कर डाला। उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती को प्रधान मंत्री बनाने का एेलान किया है। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण एक बार फिर से मुजफ्फरनगर पहुंचे। जहां वह सबसे पहले थाना भोपा क्षेत्र के गांव गादला पहुंचकर 2 अप्रैल को एससी एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में किये गए भारत बंद के दौरान हिंसा में मारे गए गादला निवासी अमरेश के परिजनों से मुलाकात की जहां उन्होंने समाज के लोगों को 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने तथा बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। इसके बाद चंद्रशेखर थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव अलमासपुर पहुंचे वहां भी उन्होंने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

 

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश