
Cyber Crime : मुजफ्फरनगर पुलिस ने मेरठ की रहने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन मां बेटी के नाम से 10 बैंक एकाउंट हैं। इनके बैंक खातों से छह करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ है। दोनों महिलाओं ने हाल ही में एक महिला से साढ़े चार लाख रुपये की ठगी की थी। इनकी पूरी टीम है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि इनके बैंक एकाउंट में पैसा आता है ये उसका दस प्रतिशत रख लेती हैं और बाकी साइबर क्राइम करने वाली टीम को चला जाता है।