25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरनगर
मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, देखें वीडियाे
Play video

मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, देखें वीडियाे

परिजनों आैर अस्पताल के स्टाफ के बीच हुर्इ जमकर मारपीट
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 17 Nov 2018, 12:25 PM IST

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर की खतौली कोतवाली क्षेत्र के निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते मृतक के परिजनों और अस्पताल के स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुई। अस्पताल में मारपीट की सूचना पर खतौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले की जांच में जुट गई है। मामला मुजफ्फरनगर के खतौली कोतवाली क्षेत्र का है जहां निजी अस्पताल जीत नर्सिंग होम में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इलाज के दौरान एक मरीज सतीश की मौत हो गई परिजनों ने आरोप लगाया कि सही समय पर इलाज न हो पाने से मरीज की मौत हुई है। मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के घंटे बाद भी डॉक्टर चेक अप करने के लिए नहीं आया जिसके बाद अचानक मरीज की हालत गंभीर हो गई और उसके बाद मौत हो गई मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टरों के साथ हाथापाई शुरू कर दी जिसके बाद अस्पताल स्टाफ और परिजनों में जमकर मारपीट हुई हंगामे की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी मारपीट की सूचना पर खतौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले की जांच में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश