26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
प्रदेश में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन जनों की दर्दनाक मौत, Live Video
Play video

प्रदेश में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन जनों की दर्दनाक मौत, Live Video

किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर लाडनूं क्षेत्र के सांवराद के पास रविवार को कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार कसुम्बी निवासी श्रवण कुमार गैदर अपने परिवारजनों के साथ समीपस्थ कस्बे डीडवाना के खरेश गांव […]

Google source verification

किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर लाडनूं क्षेत्र के सांवराद के पास रविवार को कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कसुम्बी निवासी श्रवण कुमार गैदर अपने परिवारजनों के साथ समीपस्थ कस्बे डीडवाना के खरेश गांव में बहनों से मिलने गए थे। वापस लौटते समय दोपहर करीब ढाई बजे सांवराद गांव के पास हाईवे पर वाहन के सामने गौवंश आ गया। उसे बचाने के लिए प्रयास किया तो कार असंतुलित होकर तीन बार पलटी खा गई। फिर खेजड़ी के पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना इतनी भीषण हुई कि कार के ऊपर का हिस्सा अलग हो गया। दुर्घटना में श्रवण कुमार गैदर ( 60) व तुलछी देवी ( 60) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिवराज ( 19), संतोष देवी ( 56), बसन्ती ( 40), राजश्री ( 16) गंभीर घायल हो गए। उन्हें निजी संसाधनों से डीडवाना के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान शिवराज ने भी दम तोड़ दिया। शेष घायलों में संतोष देवी व राजश्री की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया। बसन्ती को साधारण होने से घर भेज दिया।

पुलिस ने मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए। श्रवण कुमार चैन्नई प्रवासी बताए। उनका पुत्र ओमप्रकाश सोमवार को यहां पहुंचेगा जिसके आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल व थानाधिकारी मंजू मुलेवा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहन को सड़क से दूर करवाकर यातायात व्यवस्था सुगम करवाई।