15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

गंदे पानी का तालाब लील गया दो सगे मासूम भाइयों की जिंदगी

डीडवाना. शहर के शीतल कुंड बालाजी मंदिर के सामने स्थित गंदे पानी के तालाब में रविवार को सुबह दो मासूम बालकों की डूबने से मौत हो गई।

Google source verification

– खेलते समय पैर फिसलने से तालाब में डूबे

डीडवाना. शहर के शीतल कुंड बालाजी मंदिर के सामने स्थित गंदे पानी के तालाब में रविवार को सुबह दो मासूम बालकों की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार शीतल कुंड बालाजी मंदिर के सामने कच्ची बस्ती में रहने वाले राकेश बागड़ी के दो मासूम पुत्र चार वर्षीय कद्दू गुजराती व तीन वर्षीय राजू गुजराती सुबह बस्ती में खेल रहे थे। दोनों खेलते हुए मंदिर के सामने बने गंदे पानी के तालाब के पास पहुंच गए। कुछ देर बाद खेलते हुए दोनोंं अचानक तालाब में गिर गए। बस्ती के एक व्यक्ति ने दोनों बच्चों को तालाब में गिरते देख हल्ला मचाया और पिता राकेश को सूचना दी। शोर मचने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस्ती के निवासी महेंद्रसिंह ने तत्काल तालाब में कूद कर दोनों बालकों बाहर निकाला। दोनों को राजकीय बांगड चिकित्सालय ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नगर परिषद की लापरवाही पर फूटा आक्रोश

उपस्थित लोगों ने नगरपरिषद के लापरवाह पूर्वक रवैये पर जमकर आक्रोश जताया। लोगों का कहना था कि ने आबादी के बीच में गंदे पानी का इतना बड़ा तालाब है। इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से तालाब के चारदीवारी नहीं बनाई गई है। गंदे पानी के भराव व नाले-नालियों की सफाई को लेकर परिषद गंभीर नहीं है।

परिजन धरने पर बैठे

हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन व अन्य लोग मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने , तालाब के चारदीवारी बनाने, नाले की सफाई सहित अन्य मांगों को लेकर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार भूपेन्द्रसिंह, नगर परिषद के सहायक अभियंता दीलिपसिंह, पुलिस उपअधीक्षक धर्म पूनिया व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने उनकी मांगों पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उसके बाद लोग शांत हुए। बाद में पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।

इनका कहना-

नगरपरिषद लापरवाही आई सामने

कच्ची बस्ती के सामने गंदे पानी का भराव होने से तालाब बना हुआ है। हमने ज्ञापन भी दे रखे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती। जहां बच्चे डूबे हैं, वहा नाले की सफाई नहीं होने से पानी भरा हुआ था। इसमें नगरपरिषद की घोर लापरवाही सामने आई है।

बजरंग पंवार, सामाजिक कार्यकर्ता,

दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत होना दुखत घटना है। परिजनों की जो भी मांगे हैं, उन सभी मांगों को राज्य सरकार को भेजा जाएगा। है उन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा।

भूपेंद्रसिंह, नायाब तहसीलदार डीडवाना