25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागौर
VIDEO…विद्यार्थियों ने सीखे पारंपरिक खेलो की बारीकियां
Play video

VIDEO…विद्यार्थियों ने सीखे पारंपरिक खेलो की बारीकियां

नागौर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर के तत्वावधान में शारदा बाल निकेतन विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को युवा शक्ति-गर्जना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों व युवाओं को जीवन में आने वाली बाधाओं, संकट और झंझावातों को धैर्य, संयम व साहस आदि का खेल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इसमें विभिन्न बस्तियों की विभिन्न शाखाओं के 330 से अधिक युवा विद्यार्थियों व व्यवसायियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में युवा शक्ति को इस खेल स्पर्धा में 18 दलों में विभक्त किया गया। जिनको 9-9 दलों में बांटकर महाराणा प्रताप दल व शिवाजी दल का नाम दिया गया। इन दलों को भारतीय परंपरागत व साहसिक खेल खिलाए गए। इन खेलों में अग्नि कुंड, घूमर गोटा, ताला चाबी, डमरू दौड़, झोंपड़ी दौड़, रुमाल झपट्टा व बैलगाड़ी दौड़ आदि शक्ति परीक्षण से संबंधित खेल शामिल थे। दूसरे चरण में नौ-नौ दलों में विभाजित इन स्वयंसेवकों को दो समूह के रूप में विभिन्न बाधाओं को पार कर कान्हा की मटकी तक सर्वप्रथम पहुंचना था। इन नौ प्रकार की बाधाओं में सुरंग पार करना, दीवार पार करना, रस्से पर चढऩा, बर्फ की सुरंग से रेंगना, बाधा दौड़, अग्निकुंड से निकलना, बल्लियों पर संतुलन बनाकर निकलना, पानी की बौछार को पार करना व मोटर सुरंग से निकलना शामिल रहा।