3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

लोक देवता तेजाजी महाराज के मेले पर भाजपा नेता के बयान से बवाल, तेजा भक्तों ने किया ऐलान, सुने Video

नागौर खरनाल के लोक देवता वीर तेजाजी मेले को लेकर भाजपा नेता की ओर से दिए गए विवादित बयान के विरोध में यहां आक्रोश फैल गया। शुक्रवार को पशु प्रदर्शनी स्थल पर धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

Google source verification

नागौर खरनाल के लोक देवता वीर तेजाजी मेले को लेकर भाजपा नेता की ओर से दिए गए विवादित बयान के विरोध में यहां आक्रोश फैल गया। शुक्रवार को पशु प्रदर्शनी स्थल पर धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को बलदेवराम मिर्धा धर्मशाला में अखिल भारतीय वीर तेजा जाट जन्मस्थली संस्थान खरनाल और राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना की ओर से संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।

वीर तेजा जाट जन्मस्थली संस्थान खरनाल के अध्यक्ष सुखराम खुडख़ुडिया, सचिव भंवरलाल निंबड़, कोषाध्यक्ष भंवराराम धोलिया, सह-कोषाध्यक्ष कंवराराम धोलिया एवं राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना के प्रदेश अध्यक्ष नारायणराम ने भाजपा नेता दुर्गसिंह के बयान की निंदा की। साथ ही दुर्ग सिंह से खरनाल के तेजाजी मंदिर में माफी मांगने की मांग रखी। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने जसनाथ महाराज मन्दिर प्रांगण में लोक देवता तेजाजी महाराज के मेले व मेले की व्यवस्था में लगे भक्तों के बारे में मिथ्या व अपमान जनक भाषा का प्रयोग किया। जिससे समूचे तेजा भक्तों की भावना आहत हुई है। उन्होंने माफी नहीं मांगने पर शुक्रवार सुबह 11 बजे से धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे साथ ही इस धरने में सख्त निर्णय किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सस्ती लोकप्रियता के लिए कोई इस प्रकार आस्था पर चोट पहुंचाने वाली बयानबाजी नहीं कर सकता। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।