17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

फार्म पौण्ड में डूबने से किसान की मौत, सिविल डिफेंस टीम ने निकाला शव

नागौर जिले के खजवाना कस्बे के बू नरावता मार्ग पर फार्म पौण्ड में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक के पुत्र महेन्द्र ने कुचेरा थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसके पिता रामनारायण चौटिया (51) सोमवार को सुबह खेत में कृषि कार्य कर रहे थे।

Google source verification

– खजवाना सरहद की घटना

-कृषि कार्य करते समय हुआ हादसा

नागौर जिले के खजवाना कस्बे के बू नरावता मार्ग पर फार्म पौण्ड में डूबने से एक किसान की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक के पुत्र महेन्द्र ने कुचेरा थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसके पिता रामनारायण चौटिया (51) सोमवार को सुबह खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इस दौरान फार्म पौण्ड में पानी देखने गए। वहां पैर फिसलने से पौण्ड में गिर गए। दोपहर तक पिता के घर नहीं लौटने पर परिजन खेत पर पहुंचे। वहां पौण्ड के बाहर एक चप्पल की जोडीपड़ी हुई थी। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। हैड कांस्टेबल रामस्वरूप मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीण तैराकों की मदद से शव को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सूचना मिलने पर मूण्डवाउपखण्ड अधिकारी लाखाराम चौधरी ने नागौर सिविल डिफेंस टीम को मौके पर भेजा। टीम के रामरतन मुण्डेल, सुखराम फिङौदा, ललित, असलम व महावीर मुण्डेल ने करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

थानाधिकारी सुनिल चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए कुचेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखा गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

हाथों से दिव्यांग था रामनारायण

परिजनों ने बताया कि रामनारायण दोनों हाथों से दिव्यांग था, लेकिन हिम्मत के बूथे घर के कार्यों के साथ खेती में भी हाथ बंटाता था ।