17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

दीपावली पर आया था गांव, हादसे ने छीन लिया भारत मां का लाल, देखें लाइव वीडियो

आर्मी से छुट्टी लेकर गांव आए एक जवान की यहां सड़क हादसे में मौत हो गई। सेना का यह जवान निम्बीजोधा से बाइक पर आ रहा था, तभी टोल नाके के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।

Google source verification

लाडनूं . आर्मी से छुट्टी लेकर गांव आए एक जवान की यहां सड़क हादसे में मौत हो गई। सेना का यह जवान निम्बीजोधा से बाइक पर आ रहा था, तभी टोल नाके के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नेशनल हाई-वे की एम्बुलेंस उसे तत्काल राजकीय चिकित्सालय लेकर गई, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को चिकित्सालय परिसर स्थित मोर्चरी में रखवा कर मृतक के परिजनों को सूचित किया। नाकाबंदी करके अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की। मृतक आदूराम राहड़ (24) निवासी भरनावां बताया। वह वर्ष 2018 में सेना की जाट रेजिमेंट में भर्ती हुआ था और अयोध्या में तैनात था। कुछ दिन पहले वह दीपावली पर छुट्टी

लेकर अपने गांव आया था। 8 नवंबर को ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। मंगलवार शाम साढ़े छह बजे दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार सुबह राजकीय चिकित्सालय में राजकीय सम्मान के साथ भारतीय सेवा के जवान पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पैतृक भरनावा पहुंचे, जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।