26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
Nagaur news…कुंभकर्णी नींद से जागा जलदाय, जलापूर्ति जानकारी के जारी किए नंबर…VIDEO
Play video

Nagaur news…कुंभकर्णी नींद से जागा जलदाय, जलापूर्ति जानकारी के जारी किए नंबर…VIDEO

नागौर. जल संकट से परेशान लोगों केा जानकारी देने के लिए जलदाय विभाग सोमवार को कुंभकर्णी नींद से जागा है तो इसे उपभोक्ताओं की याद आई है। जल संकट से परेशान जनता के लिए अब जाकर जल वितरण व्यवस्था के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करने के लिए नंबर जारी करने के साथ सफाई दी है […]

Google source verification

नागौर. जल संकट से परेशान लोगों केा जानकारी देने के लिए जलदाय विभाग सोमवार को कुंभकर्णी नींद से जागा है तो इसे उपभोक्ताओं की याद आई है। जल संकट से परेशान जनता के लिए अब जाकर जल वितरण व्यवस्था के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करने के लिए नंबर जारी करने के साथ सफाई दी है कि उपभोक्ता अलग-अलग कार्मियों को फोन करते हैं। इसलिए उनको सही जानकारी नहीं मिलती है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान की ओर से सोमवार को प्रकाशित अंक में जलदाय विभाग के आल इज वेल के दावों के बीच चार से पांच दिनों में मिल रहा पानी में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। अधिशासी अभियंता रमेशचंद्र चौधरी ने बताया कि बिजली व्यवधान के कारण जोनों में समय परिवर्तन करते हुए जलापूर्ति की जा रही है। अब किसी भी क्षेत्र में तय समय पर पानी नहीं आने के संबंध में विभाग की ओर से जारी नंबर पर बात की जा सकती है।
इन नंबरों पर कॉल कर पानी की लें जानकारी
अधिशासी अभियंता चौधरी ने बताया कि मुख्य पंप हाऊस नागौर से जुडे समस्त उच्च जलाशय में गांधी चौक, हाऊसिंग बोर्ड, मानासर, रिका े, जाजोलाई, दीप कॉलोनी, हनुमान बाग, डेह रा ेड, खत्रीपुरा, अजमेरी ग ेट उच्च जलाशय से जुडे उपभोक्ता फोन नम्बर 01582-240893 पर सम्पर्क कर जलापूर्ति क े समय व व्यवधान संब ंधी सूचना प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह कांकरिया पंप हाऊस से जुडे उच्च जलाशय में हरिजन बस्ती, राजपूत कॉलोनी, संजय कॉलोनी, न्यू हाऊसिंग बोर्ड, संत बलरामदास, प्रताप सागर, दुलाया, बडली, टीबी हॉस्पिटल, राठौडी कुआ, शारदा बाल, बख्ता सागर, इन्द्रा कॉलोनी इत्यादि उच्च जलाशय से जुड़े उपभोक्ता पेयजल आपूर्ति की जानकारी र 73402-24311 नंबर पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।