17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

रावण का वध करने निकलेंगे भगवान राम…VIDEO

नागौर. विजयदशमी पर रावण का अपने कुनबों के साथ शनिवार को राजकीय स्टेडियम में दहन होगा। भगवान राम का तीर चलेगा, और तीर सीधा रावण की नाभी यानि की अमृतकुण्ड पर जाकर लगेगा। इसके साथ ही रावण का कुंभकर्ण एवं मेघनाद के साथ दहन हो जाएगा। इसको लेकर नगरपरिषद की ओर से तैयारियां लगभग पूरी […]

Google source verification

नागौर. विजयदशमी पर रावण का अपने कुनबों के साथ शनिवार को राजकीय स्टेडियम में दहन होगा। भगवान राम का तीर चलेगा, और तीर सीधा रावण की नाभी यानि की अमृतकुण्ड पर जाकर लगेगा। इसके साथ ही रावण का कुंभकर्ण एवं मेघनाद के साथ दहन हो जाएगा। इसको लेकर नगरपरिषद की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। दहन से पूर्व ही साढ़े पांच बजे के करीब स्टेडियम में डेढ़ घंटे तक आतिशबाजी होगी। आतिशबाज विशेष तौर पर इसके लिए अजमेर से बुलाए गए हैं। लगभग डेढ़ घंटे तक स्टेडियम परिसर में आतिशबाजी से आसमान पूरा रंगीन रोशनी से नहाया रहेगा।
विजयदशमी पर दहन के लिए रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के तीनों पुतले तैयार हो चुके हैं। जोधपुर एवं जयपुर से आए कलाकार देर शाम तक इसको अंतिम रूप देने में जुटे रहे। रावण का सिर एवं मुकुट वाला हिस्सा बनाने के साथ ही इसको पूरी तरह से सजाया जा चुका है। इसके ढाचें पर लगाए जाने के बाद फिर इस पुतले यानि की रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद को खड़ा कर दिया जाएगा। दहन के दौरान स्टेडियम की व्यवस्थाओं के साथ ही पुतलों की स्थिति देखने के लिए शुक्रवार को दोपहर आयुक्त रमेश रिणवा, कार्मिक जयसिंह राजकीय स्टेडियम पहुंचे। यहां पर तीनों पुतलों की स्थिति देखने के साथ ही पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हाथी चौक से भगवान राम की सवारी शाम को चार बजे रवाना होगी। सवारी आर्य समाज से नकासगेट एवं कलक्ट्रेट होते हुए स्टेडियम पहुचेगी। रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद के पुतलों का दहन शाम को सवा 6 बजे और आतिशबाजी का का कार्यक्रम साढ़े पांच बजे से होगा।