13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
Nagaur patrika…करवा चौथ की रौनक से सजे बाजार, सुहागिनों में उत्साह, पूजन-सामग्री और श्रृंगार की खरीदारी में बढ़ी भीड़…VIDEO
Play video

Nagaur patrika…करवा चौथ की रौनक से सजे बाजार, सुहागिनों में उत्साह, पूजन-सामग्री और श्रृंगार की खरीदारी में बढ़ी भीड़…VIDEO

नागौर. करवा चौथ का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में चहल-पहल बढऩे लगी है। पूजन सामग्री से लेकर श्रृंगार तक की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ होने लगी है। बाजारों में गांधी चौक, सदर बाजार और तिगरी बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। गांधी चौक में मिट्टी से बने करवे, दीये और कलश […]

Google source verification

नागौर. करवा चौथ का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में चहल-पहल बढऩे लगी है। पूजन सामग्री से लेकर श्रृंगार तक की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ होने लगी है। बाजारों में गांधी चौक, सदर बाजार और तिगरी बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। गांधी चौक में मिट्टी से बने करवे, दीये और कलश की खरीद करती महिलाएं नजर आईं। सदर बाजार में चीनी से बने करवे, रंगीन थालियां और पूजा के सजावट का सामान आकर्षण का केंद्र रहा। इसी तरह तिगरी बाजार में श्रृंगार सामग्री और मेंहदी के स्टॉल पर रौनक रही। श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर इस बार नई-नई डिजाइन की चूडिय़ां, बिंदी, लिपस्टिक, ब्यूटी प्रोडक्ट और साडिय़ों की मांग रही। कई महिलाएं सहेलियों के साथ समूह में खरीदारी करती दिखीं। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी बिक्री बढ़ गई है — खासतौर पर खीर-फेणी और सूखे मेवों की मिठाइयां सबसे ज्यादा बिक रही हैं। दुकानदारों के चेहरे पर भी उत्साह नजर आया। दुकानदारों गोपाल से बातचीत हुई तो बताया कि इस बार बाजार में स्थिति पिछले साल की तुलना में बेहतर रही है। शहर की कॉलोनियों का रंग भी बदलने लगा है। कई जगहों पर सामूहिक रूप से करवा चौथ मनाए जाने की तैयारियों में महिलाएं जुटी हुई हैं। बाजारों और कॉलोनियों में शाम को महिलाएं हाथों पर मेंहदी लगवाते दिखीं।
करवा चौथ की परंपरा यह है मान्यता
करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखती हैं। सुबह सूर्योदय से पहले च्सरगीज् का सेवन करने के बाद वे दिनभर जल तक ग्रहण नहीं करतीं। शाम को चांद निकलने पर पूजा करके पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं।