
नागौर. शहर में शुक्रवार को मौसम बदला रहा। अप्रत्याशित रूप से सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक कोहरे का राज रहा। वातावरण में ठंडी हवाओं की मार से लगा कि सर्दी फिर से लौटी है। रोजाना तरह सुबह लोग घरों से बाहर निकले तो हर ओर कोहरा नजर आया। इसके साथ ही तेज सर्द हवाएं भी सुई की चुभन का एहसास कराती रही। सुबह विद्यालय जाने वाले बच्चे भी ठंडी हवाओं से परेशान रहे। इस दौरान गाडिय़ों पर निकले लोग गर्म कपड़ों से लदे नजर आए। विशेषकर बाईक सवारों के लिए मुश्किल की स्थिति बनी रही। इसके बाद मौसम साफ हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।