3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…दीपावली नजदीक आने के साथ ही कृषि मंडी में लगे अनाज की ढेरियों के ढेर…VIDEO

नागौर. दीपावली पर्व के चलते कृषि उपज मंडी में अनाज की आवक बढ़ गई है। सीजन की उपज होने की वजह से मूंग की करीब दस से पंद्रह हजार बोरियों की आवक हो रही है। इसी तरह की स्थिति ग्वार की है। अन्य जिसें भी सामान्य मात्रा में आ रही हैं। इसके चलते मंडी फिलहाल […]

Google source verification

नागौर. दीपावली पर्व के चलते कृषि उपज मंडी में अनाज की आवक बढ़ गई है। सीजन की उपज होने की वजह से मूंग की करीब दस से पंद्रह हजार बोरियों की आवक हो रही है। इसी तरह की स्थिति ग्वार की है। अन्य जिसें भी सामान्य मात्रा में आ रही हैं। इसके चलते मंडी फिलहाल पूरी तरह अनाज से भर गई है। हालांकि कुछ व्यापारियों का यह भी कहना है कि दीपावली के चलते विभिन्न क्षेत्रों में भेजने के लिए गाडिय़ां भी नहीं मिल रही है। इस वजह से आवक के साथ ही इसकी आपूर्ति के लिए गंतव्यों पर नहीं भेज पाने के चलते मंडी में इस समय 60 हजार से ज्यादा बोरियों में भरा अनाज जमा हो गया है। इस कारण गुरुवार को मंडी पूरी तरह से गुलजार नजर आई।
दीपावली पर्व नजदीक आने के साथ ही कृषि मंडी में अनाज को लेकर पहुंचने की किसानों में होड़ शुरू हो गई है। ज्यादातर किसान यही चाहते हैं कि उनको उनकी उपज की राशि मिल जाए तो वह परिवार सहित बेहतर तरीके से दीपोत्सव का पर्व मना सकें। कृषि मंडी में गुरुवार को किसान मूंग, ग्वार, सौंफ, सरसो एवं जीरा आदि की उपज लेकर पहुंचे तो ट्रेक्टर ट्रालियों में लदे अनाजों से पूरा मंडी परिसर भरा नजर आया। नीलामी के लिए गुरुवार को किसानों को अपने अनाज के नंबर आने का खासा इंतजार भी करना पड़ा। इसकी वजह से कृषि मंडी परिसर के मुख्य गेट के निकट से लेकर मंडी के दूसरे सिरे तक चारों ओर अनाज की रखी ढेरियां एवं अनाज लदे ट्रेक्टर ट्रालियां खड़ी रही। अनाज के लगे ढेरियों के साथ खड़े किसानों की भीड़ से पूरी मंडी गुलजार रही।
रोजाना हो रहे अनाज की आवक से भरी मंडी
कृषि उपज मंडी के व्यापारियों के अनुसार मूंग की दस से पंद्रह हजार, ग्वार की भी करीब दस हजार, जीरा की करीब एक हजार, सौंफ की एक हजार से डेढ़ हजार, ईसबगोल की करीब एक हजार बोरियों की आवक हो रही है। सरसों, तारामीरा, ज्वार आदि की आवक सामान्य ही है। व्यापारी पवन भट्टड़ का कहना है कि मंडी में आवक तो रही है, लेकिन गंतव्यों तक भेजने के लिए इस गाडिय़ां नहीं मिल रही है। इस वजह से मंडी में अनाज तो रेाज आ रहा है, लेकिन इसकी जावक नहीं होने के कारण पूरा परिसर इस समय अनाज से भर गया है। अब यह स्थिति दीपावली के बाद ही सामान्य हो पाएगी।
मंडी हुई गुलजार
दीपोत्सव के पहले अनाज बेचने की लगी किसानों में होड़ से मंडी गुरुवार को गुलजार रही। सामान्य दिनों में सूनी नजर आने वाली मंडी में चारो ओर ट्रेक्टर ट्रालियों के साथ अनाज की ढेरियों के लगे ढेरों के बीच खड़े किसानों से मंडी का परिदृश्य बदला रहा। स्थिति यह रही गेट से लेकर अंदर तक पहुंचने तक के रास्ते में खुद किसानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
इनका कहना है…
दीपावली को अब केवल चंद दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में ज्यादातर किसान चाहते हैं कि उनके अनाज का बेचान हो जाए, ताकि दीपावली बेहतर तरीके से मना सके। इस वजह से मंडी में अनाज की आवक बढ़ गई है। जिससे मंडी परिसर अनाज से फिलहाल पूरी तरह से भर गया है।
मूलचंद भाटी, अध्यक्ष, कृषि मंडी व्यापार मंडल नागौर