25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
Nagaur news Diary…मैं तो जोऊं सांवरिया थारी बात बाट, बैंरांगणन बाटा जोही रही…VIDEO
Play video

Nagaur news Diary…मैं तो जोऊं सांवरिया थारी बात बाट, बैंरांगणन बाटा जोही रही…VIDEO

नागौर. संत लिखमीदास महाराज स्मारक विकास संस्थान अमरपुरा में चल रहा आठवां पाटोत्सव गुरुवार को समाप्त हो गया। इस मौके पर स्मारक, देव मंदिर पूजन आदि के कार्यक्रम हुए। इसकी पूर्व संध्या पर अमरपुरा में हुए जागरण में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए भजन गायकों ने एक से बढकऱ एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। […]

Google source verification

नागौर. संत लिखमीदास महाराज स्मारक विकास संस्थान अमरपुरा में चल रहा आठवां पाटोत्सव गुरुवार को समाप्त हो गया। इस मौके पर स्मारक, देव मंदिर पूजन आदि के कार्यक्रम हुए। इसकी पूर्व संध्या पर अमरपुरा में हुए जागरण में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए भजन गायकों ने एक से बढकऱ एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजनों की प्रस्तुतियों में लोक गायन प्रमुख रूप से शामिल रहा। सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए भजन संध्या में हर्ष माली ने साधु भाई बिना निवण कुण तिरिया, जगदीश सैनी ने सतगुरु सुमीर सदा सुख पावे गुरु वाणी, नरेश माली ने मैं तो जोऊं सांवरिया थारी बात बाट, बैंरांगणन बाटा जोही रही, पिंकी गहलोत ने गुरुदेव जगावे सूतोङा जागो तथा केरू की शोभा माली ने अपने प्रसिद्ध भजन जागो-जागो मालीजी रा जाया लिखमीदास जी सरीखे भजनों की प्रस्तुतियां दी। महावीर सांखला, गिरधारी माली, रवि माली, इंदरचंद माली व खुशबू माली आदि ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान नौवें पाटोत्सव के लिए भोजन प्रसादी की बोली पन्नालाल, रमेश भाटी ताऊसर व लोकेश, हुकमाराम टाक जगावता के नाम रही। कार्यक्रम में संस्थान के कार्यक्रमों में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने इस मौके पर संत लिखमीदास के जीवन व कृतित्व का वर्णन करते हुए समाज से शिक्षा व संस्कार में अधिकतम सहयोग करने का आह्वान किया। इसके साथ ही पांच कमरों के निर्माण की घोषणा भी की गई।
कृषि विज्ञान केंद्र के कार्मिको ने की सांकेतिक हड़ताल
नागौर. वेतन विसंगति, पद नाम में भेदभाव, सेवानिवृति परिलाभ व नई दिल्ली भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की नीतियों के विरोध में गुरुवार को कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों ने एक दिन की पेन डाउन हड़ताल पर रहे। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गोपीचंद सिंह ने कहा कि प्रदेशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों के कार्मिक और वैज्ञानिक, देश भर में कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों के लिए समान वेतन संरचना लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा, पुरानी पेंशन सहित समान सेवानिवृत्ति लाभ लागू करने, और डॉ आर.एस. परौदा उच्चाधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों के तहत कृषि विज्ञान केंद्रों में समान सेवा शर्तें लागू करने की भी मांग की गई है।
सामूहिक रूप से संस्कारपुक्त शिक्षा देने पर बल
नागौर. संत लिखमीदास महाराज स्मारक संस्थान अमरपुरा में चल रही भागवत कथा का बुधवार को समापन हुआ। इस मौके पर संत गोवर्धनदास महाराज ने सामूहिक रूप से संस्कारयुक्त शिक्षा दिए जाने पर बल देते हुए कहा कि इससे देश में बेेहतर वातावरण बनने के साथ ही प्रगति के पथ पर भी अग्रसर रहेगा। घर-परिवार में प्रत्येक बात का ध्यान रखते हुए विवेकपूर्वक जीवन व्यतीत करने की सलाह दी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जोधपुर से वाहन रैली के साथ श्रद्धालुओं का दल अमरपुरा पहुंचा। रास्ते में कई जगहों पर दल का स्वागत किया गया। जोधपुर रोड पर स्वामी कुशालगिरी महाराज ने भी स्वागत किया। इस दौरान विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए।
किसान चौपाल दी फसल प्रबंधन की जानकारी
नागौर. कृषि विज्ञान केन्द्र अठियासन की ओर से ग्राम देशवाल में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष गोपीचंद सिंह ने किसानों को बताया कि जीरे की खेती के लिए संबंधित कृषि प्रबंधन किस प्रकार किया जा सकता है । किसानों को बताया कि फसल का विविधीकरण करके ही किसानों की आमदनी में इजाफा किया जा सकता है, क्योंकि हम एक ही फसल के भरोसे रह करके हम अपनी आय में वृद्धि नहीं कर सकते हैं। जीरे एवं मेथी की फसल के मूल्य संवर्धन के साथ-साथ सब्जी वाली फसलों को भी लगाना चाहिए। पशुपालन विशेषज्ञ बुद्धाराम ने कहा कि सर्दी के समय में सर्दी में पशुओं की देखभाल के साथ ही दुग्ध उत्पादन बेहतर करने की जानकारी दी । गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. भावना शर्मा ने कहा कि दुग्ध का संस्करण कर दही घी छाछ घी श्रीखंड आदि उत्पाद बनाकर विपणन करने से किसने की आय में वृद्धि संभव है । साथ ही यह भी बताया कि पान मेंथी को सुखाने के लिए हाई टनल एवं क्लीनिंग मशीन का उपयोग करके पान मेंथी की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकता है। जिससे किसानों को बाजार में अच्छे दाम प्राप्त हो।