1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…एक होली, तीन तारीखें: जिले में तीन दिनों तक रहेगा रंगोत्सव…VIDEO

नागौर जिले में इस वर्ष होली का पर्व एक दिन नहीं बल्कि तीन अलग-अलग तिथियों पर मनाए जाने की स्थिति बन गई है। पंचांगों में मतभेद और पूर्णिमा तिथि की समय-सीमा को लेकर विभिन्न मान्यताओं के चलते जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तिथियां तय की गई है। परिणामस्वरूप कहीं 2 मार्च को धुलंडी मनाई जाएगी, […]

Google source verification

नागौर जिले में इस वर्ष होली का पर्व एक दिन नहीं बल्कि तीन अलग-अलग तिथियों पर मनाए जाने की स्थिति बन गई है। पंचांगों में मतभेद और पूर्णिमा तिथि की समय-सीमा को लेकर विभिन्न मान्यताओं के चलते जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तिथियां तय की गई है। परिणामस्वरूप कहीं 2 मार्च को धुलंडी मनाई जाएगी, तो कहीं 3 मार्च को रंगोत्सव होगा, जबकि कुछ स्थानों पर 4 मार्च को भी होली खेलने की तैयारी है। धार्मिक विद्वानों के अनुसार इस बार पूर्णिमा तिथि के आरंभ और समाप्ति समय में अंतर के कारण भ्रम की स्थिति बनी। कुछ पंचांगों में पूर्णिमा 2 मार्च की रात तक मान्य मानी गई है, जबकि अन्य गणनाओं के अनुसार 3 मार्च को उदयातिथि के आधार पर पर्व मनाना श्रेष्ठ माना गया है। इसी आधार पर होलिका दहन और रंग खेलने की तिथि अलग-अलग घोषित की गई। जिले के ग्रामीण इलाकों में परंपरा के अनुसार स्थानीय पुजारी और समाज प्रतिनिधियों की बैठक के बाद सामूहिक निर्णय लिया गया है। कई गांवों में 2 मार्च की रात होलिका दहन कर 3 मार्च को धुलंडी मनाने की घोषणा की गई है। वहीं कुछ कस्बों में 3 मार्च की रात दहन और 4 मार्च को रंग खेलने का निर्णय हुआ है। तीन दिनों तक संभावित आयोजनों को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की योजना बनाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग तिथियों पर होली मनाने के बावजूद कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता रहेगी।