15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…नागौर में भारी बरसात के बाद सलेऊ गांव में जलभराव, ग्रामीणों में खतरे की चेतावनी…VIDEO

नागौर. शहर के निकटवर्ती ग्राम सलेऊ में भारी बरसात के बाद कई रास्ते और क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। बताते हैं कि बालवा रोड स्थित एसटीपी प्लांट का ओवरफ्लो पानी तथा शहर से निकाला जा रहा गंदा पानी सीधे गांव में छोड़ा जा रहा है। इसके कारण ग्रामीणों में असंतोष की स्थिति पैदा हो गई […]

Google source verification

नागौर. शहर के निकटवर्ती ग्राम सलेऊ में भारी बरसात के बाद कई रास्ते और क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। बताते हैं कि बालवा रोड स्थित एसटीपी प्लांट का ओवरफ्लो पानी तथा शहर से निकाला जा रहा गंदा पानी सीधे गांव में छोड़ा जा रहा है। इसके कारण ग्रामीणों में असंतोष की स्थिति पैदा हो गई है। गांव के निवासी भगवानाराम जांगिड़ और बाबू सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान गांव में पानी नहीं भरा था, लेकिन अब शहर से आने वाले गंदे पानी और सीवरेज प्लांट से छोड़े गए पानी के कारण सलेऊ पर डूबने का खतरा मंडरा रहा है। गांव के कई रास्ते और गलियां जलमग्न हैं। जिससे गांव की दैनिक जीवनचर्या प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन मानता है कि गांव में केवल पशु रहते हैं। इसलिए शहर की बचाव कार्रवाई में सलेऊ को नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे मकानों और निजी संपत्ति के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो गांव में जान-माल का गंभीर नुकसान हो सकता है।
प्रशासन की उपेक्षा और ग्रामीणों की चेतावनी
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को स्थिति की जानकारी देने के बाद भी राहत पहुंचाने की जगह यह जवाब मिला कि खुद के स्तर पर प्रयास कर लो। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की यह लापरवाही गांव की स्थिति को और बिगाड़ रही है। अब सलेऊ गांव में जलभराव इतना बढ़ गया है कि लोग अपने घरों और जानवरों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। चेताया कि क अगर प्रशासन ने जल निकासी का तुरंत इंतजाम नहीं किया तो स्थिति अनियंत्रित हो जाएगी। मकानों के गिरने का खतरा, पशुओं की जान का जोखिम हो सकता है।

पानी को हटवाए प्रशासन
ग्रामीण चाहते हैं कि प्रशासन तत्काल शहर से आ रहे पानी और एसटीपी प्लांट के ओवरफ्लो पानी को गांव से हटाने के लिए कदम उठाए। उनका कहना है कि यदि यह कार्रवाई तुरंत नहीं हुई तो सलेऊ गांव जलमग्न होने की कगार पर है, और इसके लिए जिम्मेदार प्रशासन होगा। गांव के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।