नागौर. जिला मुख्यालय स्थित नागौर मंडी में करीब सप्ताह भर पूर्व जीरे के भाव 32 हजार तक पहुंचे थे। इससे किसानों को लगा था कि अब भाव बढ़ेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके बाद इसका ग्राफ फिर घटता चला गया। हालांकि काश्तकारों को उम्मीद है कि संभवत: चुनाव परिणाम आने के बाद फिर से जीरा सहित अन्य जिंसों के भाव में बेहतर परिवर्तन आए। सोमवार को भी जीरा अपने अधिकतम भाव 28 हजार 800 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। जबकि अन्य जिंसों के भाव इस प्रकार रहे। मूंग न्यूनतम सात हजार, अधिकतम 8300, ग्वार न्यूनतम 4600, अधिकतम 5150, जीरा न्यूनतम 22 हजार, अधिकतम 28800, सौंफ न्यूनतम 5500, अधिकतम 10200, ईसबगोल न्यूनतम 10 हजार, अधिकतम 15000, ज्वार न्यूनतम 2500, अधिकतम 3500, सरसों न्यूनतम 4600, अधिकतम 5500, तारामीरा न्यूनतम 4500 अधिकतम 5100 एवं दानामेथी न्यूनतम 5000 व अधिकतम 5700 प्रति क्विंटल रहा।