16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य पकड़ने लगा गति, दो-तीन महीने में मुख्य द्वार का काम पूरा होने की उम्मीद

शहरवासियों को बंधी उम्मीद, पिछले दो साल से हो रहे परेशान, पीएम नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त 2023 को किया था वर्चुअली शिलान्यास, नागौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए रेलवे ने स्वीकृत किया था 17.11 करोड़ का बजट

2 min read
Google source verification
Nagaur railway station

Nagaur railway station

नागौर. उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत नागौर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य ने अब गति पकड़ी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी दो-तीन महीने में प्रवेश द्वार का काम पूरा कर दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़े।
गौरतलब है कि करीब ढाई साल पहले 6 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागौर के साथ देश के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया था, जिसमें कई स्टेशनों का काम एक साल पहले ही पूरा हो चुका है। गत 22 मई 2025 को प्रधानमंत्री मोदी ने नागौर के निकटवर्ती देशनोक में इसी योजना के तहत तैयार हुए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कर दिया था, लेकिन नागौर जिला मुख्यालय के साथ जिले के अन्य स्टेशनों का काम भी धीमी गति से चलने के कारण आज भी अधूरे पड़े हैं। नागौर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करने के लिए रेलवे ने 17.11 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था।

नागौर स्टेशन पर ये होने हैं कार्य

  • स्टेशन की ओर आने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान तथा सर्कुलेटिंग एरिया के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य।
  • दो पहिया व चौपहिया के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा।
  • यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के लिए बरामदे पोर्च का निर्माण।
  • नए अतिथि कक्ष, वीआईपी रूम का निर्माण होगा।
  • स्टेशन पर महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग शौचालयों के साथ बेहतर सुविधाएं तथा सर्कुलेटिंग एरिया में पे एण्ड यूज शौचालय बनाए जाएंगे।
  • स्टेशन भवन के बाहरी और आंतरिक भाग का सुधार।
  • नए प्लेटफार्म आश्रयों सेल्टर्स के साथ दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं सहित नए शौचालय ब्लॉक और पानी बूथ का निर्माण किया जाएगा, जिसमें सभी सुविधाओं तक दिव्यांग जनों की पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त स्थान पर तैयार होंगे।
  • बेहतर संकेत चिह्नों का प्रावधान, स्टेशन पर होर्डिंग व स्मारकीय झंडों का प्रावधान और बेहतर फर्नीचर का प्रावधान।
  • एस्केलेटर पर बना संशयरेलवे अधिकारियों के अनुसार नागौर स्टेशन पर नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं तथा मौजूदा सुविधाओं का अपग्रेडेशन किया जा रहा है, जिसका काम पूरा होने में दो से तीन महीने का समय और लग सकता है। नागौर स्टेशन पर प्रस्तावित एस्केलेटर (स्वचालित सीढिय़ां) के निर्माण पर संशय पैदा हो गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार एस्केलेटर की जगह केवल एफओबी बनाने की कवायद चल रही है। अधिकारिक रूप से अधिकारी बोलने से कतरा रहे हैं। अब तक केवल फाउंडेशन का काम हो पाया है।