25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
नागौर सांसद बेनीवाल ने सूफी साहब की दरगाह परिसर में लगाया पौधा
Play video

नागौर सांसद बेनीवाल ने सूफी साहब की दरगाह परिसर में लगाया पौधा

नागौर. सूफी हमीदुद्दीन चिश्ती नागौरी की दरगाह परिसर में शुक्रवार की शाम नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पौधारोपण किया। इस मौके पर सांसद बेनीवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है हमें ऑक्सिजन की पूर्ति करने में पेड़ों का ही योगदान रहता है। इसलिये ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। दरगाह वक्फ कमेटी की […]

Google source verification

नागौर. सूफी हमीदुद्दीन चिश्ती नागौरी की दरगाह परिसर में शुक्रवार की शाम नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पौधारोपण किया। इस मौके पर सांसद बेनीवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है हमें ऑक्सिजन की पूर्ति करने में पेड़ों का ही योगदान रहता है। इसलिये ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। दरगाह वक्फ कमेटी की ओर से मिले कार्यक्रम पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि अधिकाधिक पौधे लगाकर इनको विकसित करने पर मौसम को संतुलित रखा जा सकता है। वर्तमान में बढ़ती गर्मी के प्रभाव को भी यह पेड़ कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ पूरे मौसम चक्र में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए हैं। हमें इनकी महत्ता को समझना होगा। यदि पेड़ ज्यादा होंगे तो फिर बारिश भी अच्छी होगी। इसके पूर्व सांसद बेनीवाल के पहुंचने पर दरगाह परिसर में दरगाह वक्फ कमेटी के अध्यक्ष हाजी शमशेर खान ने साफा बंधन करने के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मदरसों के बच्चों को 500 पौधों का वितरण कर उनको अपने घरों पर लगाने के लिए प्रेरित किया गया। अध्यक्ष शमशेर खान ने बताया कि इस कार्यक्रम से अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान चलाकर और भी पौधे लगाए जाएंगे। ताकि पर्यावरण संतुलित हो सके।इसके साथ ही उपस्थितों को पौधों को पेड़ हेाने तक विकसित करने के लिए संकल्प भी दिलाया। इस दौरान दावते इस्लामी के निगरान मुफ्ति रमजान अत्तारी, मोहम्मद सलीम , दरगाह वक्फ कमेटी के सरपरस्त आबिद हुसैन अल्वी व नगरपरिषद उप सभापति सदाकत सुलेमानी, नायाब सदर उसमान खां सोलंकी, रफीक गौरी, फारूख अंसारी, गुलाकी खां, मजीद खां, मुराद खां, आरिफ गौरी, उम्मेद खां, याकूब मुल्तानी, शौकत खान, मोहम्मद असलम, सगीर आलम अंसारी, नदीम खान, इलियास गौरी आदि मौजूद थे।