26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
Nagaur patrika…वीर अमर सिंह राठौड़ की जयंती धूमधाम से पूजन के साथ मनाई…VIDEO
Play video

Nagaur patrika…वीर अमर सिंह राठौड़ की जयंती धूमधाम से पूजन के साथ मनाई…VIDEO

नागौर. वीर अमर सिंह राठौड़ की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर अमर सिंह राठौड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही उनके कृतित्व पर चर्चा की गई। अमर सिंह राठौड़ जयंती संस्थान की ओर से जड़ा तालाब के पास स्थित अमर सिंह राठौड़ की छतरियों में पूजन किया गया। […]

Google source verification

नागौर. वीर अमर सिंह राठौड़ की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर अमर सिंह राठौड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही उनके कृतित्व पर चर्चा की गई। अमर सिंह राठौड़ जयंती संस्थान की ओर से जड़ा तालाब के पास स्थित अमर सिंह राठौड़ की छतरियों में पूजन किया गया। इस दौरान सभापति मीतू बोथरा, पार्षद नवरतन बोथरा, रमेश अपूर्वा एवं भाजपा जिला महामंत्री महावीर सिंह शांदू ने अमर सिंह राठौड़ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर अमर राजपूत छात्रावास के छात्रों एवं अन्य लोगों को पैनोरमा का भ्रमण कराया गया। इसके पश्चात किले की ढाल स्थित अमर उद्यान में में सर्वसमाज ने अमर सिंह राठौड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष अजीत भाटी ने अमर सिंह राठौड़ के कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसी तरह श्री क्षत्रिय युवक संघ की ओर से अमर सिंह राठौड़ की जयंती मनाई गई। संघ के प्रांत प्रमुख उगम सिंह गोकुल के नेतृत्व में किले की ढाल स्थित अमर सिंह राठौड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गणपति वंदन के साथ कार्यक्रम की शुुरुआत की गई। इससे पूर्व अमर सिंह राठौड़ की छतरियों में विधि विधान से पूजन किया गया। इस दौरान करणी सेना जिला अध्यक्ष कालू सिंह, अमर राजपूत छात्रावास के अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी, सचिव मनोहर सिंह सलेउ, कोषाध्यक्ष छेलू सिंह आदि ने माल्यार्पण किया।