9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…बड़ी दूर से चलकर आए हैं-हम प्यार का तोहफा लाए हैं……

नागौर. रामदेव पशु मेला में नगरपरिषद की ओर से हुई सांस्कृतिक संध्या में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों में नृत्य एवं गीत का शानदार संगम रहा। मुंबई से आए गायक कलाकार सतीश देहरा ने बड़ी दूर से चलकर आए हैं, प्यार का तोहफा लाएं सरीखे गीतों की प्रस्तुति की तो श्रोता झूम उठे। कार्यक्रम […]

Google source verification

नागौर. रामदेव पशु मेला में नगरपरिषद की ओर से हुई सांस्कृतिक संध्या में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों में नृत्य एवं गीत का शानदार संगम रहा। मुंबई से आए गायक कलाकार सतीश देहरा ने बड़ी दूर से चलकर आए हैं, प्यार का तोहफा लाएं सरीखे गीतों की प्रस्तुति की तो श्रोता झूम उठे। कार्यक्रम की शुरुआत गायिका दिव्या वर्मा के सत्यम शिवम सुंदरम गीत से हुई। इसके पश्चात गायक देहरा ने और इस दिल में क्या रखा है, क्या हुआ तेरा वादा, राम तेरी गंगा मैली का शीर्षक गीत व प्राण जाए पर बचन जाए गीतों की प्रस्तुति की तो श्रोता तालियों की गडगड़़ाहट के साथ झूमते रहे। इसके बाद डांसर नताशा नृत्य की प्रस्तुति की तो श्रोता संगीत की धुन पर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। नताशा ने एक से बढकऱ एक फिल्मी गीतों पर नृत्य करते हुए श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में हिम्मत सिंह एवं भगवान सिंह ने राजस्थानी सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाने वाले लोकगीत पर शानदान नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान हिम्मत सिंह एवं भगवान सिंह ने कामेडी प्रस्तुत की तो श्रोता हंसते नजर आए। संचालन मो. शरीफ छीपा ने किया। इस मौके पर नगरपरिषद की ओर से सभापति मीतू बोथरा, आयुक्त रामरतन चौधरी, मेला प्रभारी डॉ. महेश कुमार मीणा, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. मूलाराम जांगू, रामप्रकाश बिस्सू आदि ने कलाकारों को साफा बंधन एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।