26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
नीली छतरी वाले ने देश के हरियाली अमावस्या पर 60 हजार मजदूरों को बांटी गिफ्ट, झूम उठा मन, देखें Live Video
Play video

नीली छतरी वाले ने देश के हरियाली अमावस्या पर 60 हजार मजदूरों को बांटी गिफ्ट, झूम उठा मन, देखें Live Video

देश की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील में बरसाती पानी की जोरदार आवक शुरू हो गई। प्रदेश में सक्रिय हुए मानसून के बाद फिर से झील हिलोरे ले रही। दूर से आकर्षण का केंद्र बन रही। झील में पानी और देशी-विदेशी परिंदे लोगों को रोमांचित कर रहे। साथ ही नमक उत्पादन से जुड़े […]

Google source verification

देश की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील में बरसाती पानी की जोरदार आवक शुरू हो गई। प्रदेश में सक्रिय हुए मानसून के बाद फिर से झील हिलोरे ले रही। दूर से आकर्षण का केंद्र बन रही। झील में पानी और देशी-विदेशी परिंदे लोगों को रोमांचित कर रहे। साथ ही नमक उत्पादन से जुड़े कारोबारियों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई पड़ रही। सांभर झील में एक दिन में ढाई फीट पानी की आवक के बाद प्रदेश के नमक कारोबारियों के चेहरे ​खिल उठे। यों मानों हरियाली अमावस्या पर नमक कारोबारी और देशभर से यहां मजदूरी करने आने वाले करीब 60 हजार मजदूरों को प्रकृति ने गिफ्ट दे दी। इसी झील के पानी से नमक तैयार किया जाएगा।

फैक्ट

झील से देश का 9.90 प्रतिशत नमक का उत्पादन

प्रतिवर्ष करीब 2 अरब का कारोबार

25 रिफाइनरियां, 2000 नमक इकाइयों में 60 हजार से अधिक मजदूरों के रोजगार का साधन

सांभर झील फैक्ट फाइल

कैचमेंट एरिया : 7500 वर्ग किलोमीटर

लम्बाई : 35.5 गुणा 9.5 किलोमीटर

बारिश के दौरान : 230 वर्ग किलोमीटर

गहराई : 0.61 मीटर

परिधि : 96 किलोमीटर

फैलाव : डीडवाना-कुचामन, अजमेर, जयपुर तथा सीकर जिले तक