नागौर. जिला मुख्यालय की कृषि उपज मंडी में मंगलवार को जीरा के प्रति क्विंटल के भाव में एक हजार रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। एक दिन पहले ही यानि की सोमवार को जीरा 27 हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिका था। मंडी में मंगलवार को जिंसों के भाव प्रति क्विंटल इस प्रकार है। इसमें मूंग न्यूनतम दर पर सात हजार, अधिकतम 8200, ग्वार न्यूनतम 4600 अधिकतम 5060, जीरा 22000 न्यूनतम, अधिकतम 28000, सौंफ 5500-10000, ईसबगोल 10000-14700, ज्वार 2500-3600, सरसों 4600-5450, तारामीरा 4500-5050 व दानामेथी 5000-5750 प्रति क्विंटल का भाव रहा।