3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

video–बटन दबाते ही आंखों से निकली चिनगारियां

मूण्डवा (नागौर).अन्याय और अत्याचारों पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाने वाला दशहरा शनिवार को कस्बे सहित आस-पास के गावों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां के मोटोलाव स्थित हनुमान मन्दिर के मेला मैदान में रावण दहन किया गया। नगरपालिका ने इस बार 50 फीट लम्बे पुतले का निर्माण करवाया गया। कुंभकर्ण व मेघनाद के 45-45 फीट के पुतलों का भी दहन किया गया।

Google source verification

– मूण्डवा में रावण दहन देखने के लिए उमड़ी भीड़

मूण्डवा (नागौर).अन्याय और अत्याचारों पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाने वाला दशहरा शनिवार को कस्बे सहित आस-पास के गावों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां के मोटोलाव स्थित हनुमान मन्दिर के मेला मैदान में रावण दहन किया गया। नगरपालिका ने इस बार 50 फीट लम्बे पुतले का निर्माण करवाया गया। कुंभकर्ण व मेघनाद के 45-45 फीट के पुतलों का भी दहन किया गया।

चारभुजा मन्दिर से रामलक्ष्मण तथा हनुमानजी की सवारी निकाली गई। जिसमें परंपरागत रूप से पाराशर शिक्षण संस्थान की ओर से झांकी सजाई गई। पालिका उपाध्यक्ष जगदीश मुण्डेल, समाजसेवी सुभाष कंदोई, लक्ष्मीनारायण मुण्डेल, साधुओं का दल सहित शहरवासियों ने शोभायात्रा में भाग लिया। श्रीराम के जयकारों के साथ प्रमुख मार्गों से होती हुई यह शोभायात्रा मेला मैदान पहुंची। यहां राम के तीर लगने से बुराइयों के प्रतीक रावण का पुतला धूं-धूं कर जलकर नष्ट हो गया। उपखण्ड अधिकारी लाखाराम चौधरी, मूण्डवा थानाधिकारी राधेश्याम चौधरी जाब्ते के साथ मौजूद रहे। करीब साढे छह बजे मेघनाद के पुतले का दहन शुरू हुआ। उसके बाद कुंभकर्ण व रावण के पुतलों का दहन किया गया। करीब दस मिनट से अधिक समय तक पुतले जलते रहे। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।