11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…दरगाह सैय्यद अहमद अली शाह मस्त बाबा का 108वाँ उर्स धूमधाम से मनाया गया…VIDEO

नागौर. दरगाह हजऱत सैय्यद अहमद अली शाह मस्त बाबा का 108वाँ उर्स मुबारक बड़े अदब और अकीदत के साथ मनाया गया। शनिवार को बड़ा उर्स पर विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मजार शरीफ पर गुस्ल की रस्म के साथ हुई। जिसमें जोधपुर, बीकानेर और आसपास के शहरों से आए उलेमा, बुजुर्ग व युवा […]

Google source verification

नागौर. दरगाह हजऱत सैय्यद अहमद अली शाह मस्त बाबा का 108वाँ उर्स मुबारक बड़े अदब और अकीदत के साथ मनाया गया। शनिवार को बड़ा उर्स पर विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मजार शरीफ पर गुस्ल की रस्म के साथ हुई। जिसमें जोधपुर, बीकानेर और आसपास के शहरों से आए उलेमा, बुजुर्ग व युवा शामिल हुए। इसके बाद फातेहा ख्वानी और महफिल-ए-समां का आयोजन हुआ। दरगाह के गद्दीनशीन और वक्फ कमेटी की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोहारपुरा से आई चादर को हाजी चाँद खां खोखर, तबरेज खान, हाफिज मुबारिक हुसैन आदि ने मजार शरीफ पर पेश किया। साथ ही दरगाह हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी र.अ. की जानिब से भी चादर पेश की गई। नायब सज्जादा नशीन नजमुल हसन ने फातेहा ख्वानी करवाई। इस मौके पर देशभर के प्रसिद्ध कव्वालों, खासकर सरफुद्दीन नईमुद्दीन शाही कव्वाल ने सूफियाना कलाम पेश कर महफिल को रौशन किया। दरगाह परिसर में विशेष लाइटिंग, टेंट और साज-सज्जा की गई। बच्चों और परिवारों के लिए झूले, खिलौनों और खाने-पीने की दुकानों वाला मेला भी आकर्षण का केन्द्र रहा। जायरीनों के लिए लंगर और तबर्रुक की व्यवस्था की गई। जिसमें दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया।