12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
Nagaur patrika…मंडी में सीजन का पहला जीरा पहुंचा, भावों में नहीं आई तेजी…VIDEO
Play video

Nagaur patrika…मंडी में सीजन का पहला जीरा पहुंचा, भावों में नहीं आई तेजी…VIDEO

नागौर. कृषि उपज मंडी में गुरुवार को सीजन की पहली जीरा की फसल पहुंचने के साथ ही मंडी परिसर में हलचल बढ़ गई। नई फसल की पहली खेप के आगमन पर व्यापारियों और किसानों में उत्साह दिखाई दिया। मंडी परिसर में परंपरा के अनुसार व्यापारियों ने किसानों के साथ मिलकर पहली जीरा की फसल का […]

Google source verification

नागौर. कृषि उपज मंडी में गुरुवार को सीजन की पहली जीरा की फसल पहुंचने के साथ ही मंडी परिसर में हलचल बढ़ गई। नई फसल की पहली खेप के आगमन पर व्यापारियों और किसानों में उत्साह दिखाई दिया। मंडी परिसर में परंपरा के अनुसार व्यापारियों ने किसानों के साथ मिलकर पहली जीरा की फसल का पूजन किया और नए सीजन की अच्छी पैदावार व बेहतर बाजार की कामना की।

नई आवक के बावजूद भाव स्थिर
मंडी में जीरे की नई आवक शुरू होने के बावजूद इसके भावों में फिलहाल कोई खास तेजी देखने को नहीं मिली। मंडी में जीरे के भाव करीब अठारह हजार से लेकर बीस हजार सात सौ रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए। व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार में मांग सामान्य बनी हुई है, इसलिए कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी नजर नहीं आई है। मंडी में अन्य जिंसों का कारोबार भी सामान्य रहा। विराट चमकी मूंग के भाव सात हजार आठ सौ से लेकर आठ हजार पांच सौ पचास रुपए प्रति क्विंटल तक रहे, जबकि मूंग के भाव चार हजार से सात हजार आठ सौ रुपए तक दर्ज किए गए। ग्वार चार हजार आठ सौ से चार हजार आठ सौ पचास रुपए प्रति क्विंटल तक बिका, वहीं सौंफ सात हजार से आठ हजार छह सौ रुपए के बीच रही। मंडी में इसबगोल के भाव ग्यारह हजार से बारह हजार चार सौ रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए। असालिया पांच हजार से पांच हजार तीन सौ रुपए तक बिका, जबकि दाना मेथी चार हजार आठ सौ से पांच हजार दो सौ रुपए के बीच रही। सिंधी सुवा के भाव छह हजार से सात हजार पांच सौ रुपए तक दर्ज किए गए।
तिल, तारामीरा और मोठ का कारोबार
अन्य जिंसों में तारामीरा चार हजार से चार हजार छह सौ पचास रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। ज्वार के भाव तीन हजार से चार हजार तीन सौ रुपए के बीच रहे। काले तिल आठ हजार से दस हजार रुपए तथा सफेद तिल नौ हजार से ग्यारह हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिके। इसके अलावा मोठ तीन हजार पांच सौ से चार हजार पांच सौ रुपए और सरसों (रायड़ा) के भाव पांच हजार से छह हजार एक सौ पचास रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए। व्यापारियों में पवन भट्टड़ का कहना है कि अभी मंडी में जीरे की आवक की शुरुआत ही हुई है। आने वाले दिनों में जब आवक बढ़ेगी तब बाजार की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीजन की शुरुआत के साथ मंडी में खरीद-फरोख्त सामान्य गति से जारी है, और किसान भी नई फसल लेकर मंडी पहुंचने लगे हैं।