26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
कार में आए बदमाशों ने रोका, पिस्टल तानी और सर्राफा व्यापारी से जेवरात भरा बैग लूटा
Play video

कार में आए बदमाशों ने रोका, पिस्टल तानी और सर्राफा व्यापारी से जेवरात भरा बैग लूटा

मेड़ता सिटी. मेड़ता में बनाने के लिए दिए हुए जेवरात तैयार होने के बाद मोटरसाइकिल पर लेने रोल से मेड़ता आए एक सर्राफा व्यवसायी के साथ वापस जाते वक्त लूट की वारदात हो गई। मेड़ता शहर से 3-4 किमी बाहर कोसानाडा के पास पीछे से आई एक लग्जरी कार में सवार तीन बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल तान व्यवसायी से आभूषण लूट लिए।

Google source verification

मेड़ता सिटी. मेड़ता में बनाने के लिए दिए हुए जेवरात तैयार होने के बाद मोटरसाइकिल पर लेने रोल से मेड़ता आए एक सर्राफा व्यवसायी के साथ वापस जाते वक्त लूट की वारदात हो गई। मेड़ता शहर से 3-4 किमी बाहर कोसानाडा के पास पीछे से आई एक लग्जरी कार में सवार तीन बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल तान व्यवसायी से आभूषण लूट लिए। रेलवे लाइन तक जान बचाकर भागने के बाद बदमाशों ने व्यवसायी को पकड़ लिया और बैग छीनकर भाग गए। जिसमें करीब सवा 2 लाख रुपए कीमत के 35 ग्राम सोने व 50 ग्राम चांदी के जेवरात रखे हुए थे। घटना का थाने में मामला दर्ज होने के बाद पूरे दिन पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी रही। पुलिस ने सुबह से शाम तक गहने लेने वाली दुकान से लेकर वारदात स्थल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें कई कैमरों में लग्जरी कार सवार बदमाश निकलते हुए नजर भी आए।

लूट की कहानी, सर्राफा व्यवसायी की जुबानी

रूण गांव निवासी सर्राफा व्यवसायी सत्यनारायण सोनी ने बताया कि मेड़ता में बनाने के लिए दिए गहने तैयार होने के बाद मैं लेने के लिए आया था। गहने बैग में रखकर शुक्रवार रात 10.10 बजे मेड़ता शहर से अपने गांव रूण जाने के लिए रवाना हुआ। मेड़ता से बाहर निकलते ही कोसानाडा के पास 10.27 बजे करीब एक लग्जरी कार पीछे आई और ओवरटेक करते हुए रुकवाया। कार में से तीन युवक निकले। जिनमें से एक ने पीछे से कनपटी पर पिस्टल तान दी और दो बदमाश जबरदस्ती कार में बैठाने लगे। शोर-शराबा कर जैसे-तैसे उनके चंगुल से छुड़कर भागा। रेलवे लाइन की तरफ भागा, लेकिन कुछ दूर जाकर असंतुलित होकर गिर गया। फिर उठकर दौड़ने लगा तो बदमाशों ने पीछा कर दोबार पकड़ लिया और हाथ में से बैग छीनकर मेड़ता शहर की ओर से फरार हो गए।

सर्राफा व्यापारी बोले- आक्रोश के साथ भय का माहौल भी

घटना के बाद पुलिस ने यहां जनपथ मार्ग, नन्हा बाजार सहित रवानगी से लेकर घटना स्थल तक के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सर्राफा व्यापार संघ अध्यक्ष धर्मीचंद सोनी ने बताया कि सर्राफा व्यापारी अक्सर अपना काम पूरा करने के बाद रात के समय अपने घर निकलते हैं। ऐसे में इस तरह की वारदातों से व्यापारियों में डर का माहौल है। घटना के बाद सर्राफा व्यापारियों ने आक्रोश भी जताया।

इनका कहना…

लूट का मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन करके सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साधनों से पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

– राजवीर सिंह शेखावत, थानाधिकारी, मेड़ता सिटी