14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
VIDEO…लगातार हुई बारिश से बिगाड़े हालात, कई जगह भरा पानी
Play video

VIDEO…लगातार हुई बारिश से बिगाड़े हालात, कई जगह भरा पानी

नागौर. जिले में लगातार हुई बारिश से कई जगहों पर जलप्लावन सरीखे हालात बन गए। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर सडक़ों, आवासीय क्षेत्रों के साथ ही ख्ेातों में पानी भरा रहा। नागौर एवं इसके आसपास के इलाकों में हर ओर पानी भरा नजर आया। कुछ जगहों पर बारिश की वजह से जर्जर […]

Google source verification

नागौर. जिले में लगातार हुई बारिश से कई जगहों पर जलप्लावन सरीखे हालात बन गए। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर सडक़ों, आवासीय क्षेत्रों के साथ ही ख्ेातों में पानी भरा रहा। नागौर एवं इसके आसपास के इलाकों में हर ओर पानी भरा नजर आया। कुछ जगहों पर बारिश की वजह से जर्जर दीवारों के भी गिरने की सूचना है। हालांकि इससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, मगर स्थिति फिर भी प्रतिकूल बनी रही। नागौर शहर में तो सुगन सिंह सर्किल से लेकर मूण्डवा चौराहा और दिल्ली दरवाजा क्षेत्रों में कई जगह पानी भरा रहा। पुराना शहर में घंटों आवागमन लगभग ठप रहा। सडक़ों के हालात बेहद ही खराब रहे। क्षतिग्रस्त सडक़ों पर भरे पानी ने शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को जमकर परेशान किया। घंटों पानी जमा रहने से प्रशासनिक तैयारियों की पोल भी खुलती रही।