10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

video–संस्कृति बचाने के लिए ब्राह्मण समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी

नागौर जिले के डेगाना शहर में रविवार को गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के तत्वाधान में गौड़ ब्राह्मण समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह डेगाना शाखा अध्यक्ष संपतलाल गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

Google source verification

-डेगाना में गौड़ ब्राह्मण महासभा का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह

-समाज की 351 से ज्यादा प्रतिभाओं का किया सम्मान

नागौर जिले के डेगाना शहर में रविवार को गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के तत्वाधान में गौड़ ब्राह्मण समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह डेगाना शाखा अध्यक्ष संपतलाल गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित करने के साथ समारोह का शुभारंभ हुा।

प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार हरितवाल ने कहा कि सामाजिक गतिविधियों का ज्यादा से ज्यादा आयोजन होना चाहिए, ताकि समाज की प्रतिभाओं को हौंसला मिलता रहे। उन्होंने समाज के युवाओं से समाजिक के साथ राजनीतिक गतिविधियों में आगे आकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नटवरलाल शर्मा ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। हमारा दायित्व है कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाए। समाज बंधुओं को संगठित रहने का मंच से संकल्प दिलाया। नई पीढ़ी को पढ़ाई के साथ संस्कार व अनुशासन देने की सिख दी।

युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पंकज पचलंगिया ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान सम्मान करने से समाज के बालक- बालिकाओं को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि परिचय सम्मेलन से समाज के 50 हज़ार परिवार को इसका फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि समाज की संस्कृति को बचाना है तो शिक्षा को बढ़ावा देना होगा जब ही हम आगे बढ़ सकते हैं। समारोह में डेगाना, कुचामन सिटी, नावां, मकराना, परबतसर, मेड़ता, नागौर, डीडवाना, लाडनूं दोनों जिलों से काफी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए।

इन्होंने किया संबोधित

समारोह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार बासोतिया, प्रमुख महामंत्री रामस्वरूप शर्मा, जिलाध्यक्ष गिरिराज शर्मा , महिला मंडल जिलाध्यक्ष निर्मला ड्योढ़ीदार, विनोद गौड़ सहित काफी लोगों ने संबोधित किया।

351 प्रतिभाओं व भामाशाहों सहित का सम्मान

समारोह में शिक्षा, खेल, राजकीय सेवा में नव नियुक्त व समाज सेवा में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 351 प्रतिभाओं व भामाशाहों का सम्मान किया गया। गौड़ ब्राह्मण महासभा के 25 आजीवन सदस्य बनाने वाले प्रेरकों व प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किए।