7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…नागौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, मकान गिरने और बाढ़ की स्थिति…VIDEO

नागौर. शहर में रविवार को हुई करीब छह से साढ़े छह घंटे तक हुई बारिश के चलते नगरीय जीवन अस्त.व्यस्त हो गया। अत्याधिक बरसात के कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। शहर के करीब एक दर्जन क्षेत्रों में मकानों गिरने की जहां घटनाएं हुई हैं, वहीं आवासीय एवं राजार्मों पर घंटों पानी भराा […]

Google source verification

नागौर. शहर में रविवार को हुई करीब छह से साढ़े छह घंटे तक हुई बारिश के चलते नगरीय जीवन अस्त.व्यस्त हो गया। अत्याधिक बरसात के कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। शहर के करीब एक दर्जन क्षेत्रों में मकानों गिरने की जहां घटनाएं हुई हैं, वहीं आवासीय एवं राजार्मों पर घंटों पानी भराा होने की वजह से हालात बेहद खराब रहे। ऐसी स्थिति में लोगों को खुद ही घरों से निकलकर राहत कार्य करना पड़ा, तब जाकर राहत मिली। इस दौरान प्रशासन जहां पूरी तरह से असहाय की स्थिति में बना रहा, वहीं कुछ क्षेत्रों के के घरों में दरारें भी गई। बताते हैं कि यह हालात बरसात के दौरान जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के साथ ही प्रशासनिक तैयारियों के अभाव में बने, नहीं तो हालात इतने बदतर नहीं होते
कई जगहों पर गिरे मकान
शहर में रविवार की बारिश आफत बनकर आई। सुबह बरसात शुरू हुई तो फिर रुकी ही नहीं। लोगों ने पहले तो सोचा कि रुक जाएगी, लेकिन दोपहर तक हालात यही बने रहे। दोपहर बाद बरसात हल्की जरूर हुई, लेकिन इसके बाद भी आसमान से हल्की बूदें धरती पर गिरती रही। लंबे समय के बाद हुई इस बरसात के चलते बच्चा खाड़ा, पुलिस चौकी लोहारपुरा, लालसागर, माही दरवाजा, गिनाणी तालाब, दिल्ली दरवाजा और लोढ़ा चौक सहित दर्जनों जगहों पर मकान गिर गएए वहीं कई मकानों में गंभीर दरारें आ गईं। इस दौरान कोई जिम्मेदार नजर नहीं आया, और लोग हालातों से खुद-ब-खुद संघर्ष करते नजर आए।

मुख्य प्रभावित इलाके और घटनाएं
-श्रीराम कॉलोनी, राजपूत कॉलोनी, मंगलम नगर, भार्गव मोहल्ला बाढ़ के हालात, कई मकानों में पानी घुसा, श्रीराम कॉलोनी के घरों में दरारें
-शिवाजी कॉलोनी में घनश्याम नायक का मकान गिरा, घनश्याम घायल
-अमर सिंह कॉलोनी, बिजली खंभे और फ्यूज पानी में डूबे रहे, बिजली सुबह 11 बजे से शाम साढ़े 7 बजे तक बंद।
-मूण्डवा चौराहा और बीकानेर रोड पर सरस डेयरी के पास पानी भरा, हालात बिगडऩे पर लोगों ने जेसीबी से तोड़े डिवाइडर, तब निकला पानी
-भार्गव मोहल्ला में बारिश के कारण लगभग 10 घंटे बंद नाला जाम और सीवरेज लाइन खराब
-बरसात में हीरावाड़ा पोल और आसपास जर्जर मकानों के गिरने का बढ़ा खतरा
-समस तालाब की दीवार ढही, बड़े पीर की दरगाह को भी बढ़ा खतरा
यहां के भी हालात रहे गंभीर
मकान गिरने वाले इलाके में बच्चा खाड़ा, लोहारपुरा, लालसागर, माही दरवाजा, दिल्ली दरवाजा, लोढ़ा चौक की स्थिति रही गंभीर
जलभराव प्रभावित कॉलोनियां, श्रीराम कॉलोनी, राजपूत कॉलोनी, मंगलम नगर, शिवाजी कॉलोनी, बाड़ी कुआं सहित पुराने शहर का ज्यादर इलाका
-ऐतिहासिक किले की दीवार भी कुछ जगहों से गिरी, बढ़ा अनहोनी का खतरा

बिजली कर्मचारियों को बचाया
पुराना पावर हाउस के पास अत्याधिक बरसात में जीएसएस में तैनात कर्मचारी पानी घिर गए। पानी अत्याधिक भरने की वजह से प्रशासनिक राहत दल की टीम ने पहुंचकर उन लोगों को बाहर निकाला

राहत कार्य में जुटे रहने का दावा
उपखण्ड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर ने बताया कि राहत कार्य के लिए नगरपरिषद की टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में राहत कार्य में जुटी रही। प्रभावित क्षेत्रोंं के लिए सरकिट हाउस के पास एवं व्यास कॉलोनी आदि में लोगों के रहने की व्यवस्था भी की गई, लेकिन यह राहत शहर के ज्यादातर इलाकों से गायब नजर आई।
पार्षद को खुद उतरना पड़ा टीम के साथ
वार्ड नंबर एक के पार्षद गोविंद कड़वा अपने वार्ड के ज्यादातर इलाकों में बाढ़ के हालात देखकर खुद ही अपनी टीम के साथ पानी में उतरे, और राजपूत कॉलोनी, मंगलम नगर एवं श्रीराम कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को घरों से बाहर निकाल, उनको सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक वह अपनी टीम के साथ लोगों केा राहत पहुंचाने में लगे रहे।
डिवाइर न तोड़ते, फिर हालात और बिगड़ जाते
बारिश के दौरान शहर के बीकानेर रोड पर सरस डेयरी के निकट एवं मूण्डवा चौराहे के पास पानी भर गया। मुख्य मार्गों पर भरे पानी की वजह से घरों के गिरने एवं उनके डूबने का खतरा होने पर स्थानीय बाशिंदे खुद ही पानी में उतरे, औरजेसीबी के साथ कुदाल लेकर जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद तोड़ा, पानी निकला, तब जाकर राहत मिली। इन घटनाओं के दौरान प्रशासन का एक भी जिम्मेदार अधिकारी कहीं नजर नहीं आया।

बड़ी खबरें

View All

नागौर

राजस्थान न्यूज़